{"_id":"60b49f0f8ebc3e18515fe8c3","slug":"fraudster-withdrew-four-lakhs-from-account-after-man-death-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मौत के दो दिन बाद जालसाज ने खाते से निकाल लिए चार लाख, ऐसे हुई जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: मौत के दो दिन बाद जालसाज ने खाते से निकाल लिए चार लाख, ऐसे हुई जानकारी
Mon, 31 May 2021 02:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 May 2021 02:02 PM IST
सार
मोबाइल पर संदेश आने के बाद हुई जानकारी, मृतक की पत्नी ने की एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन
बैंक धोखाधड़ी। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोहद्दीपुर निवासी वीरेंद्र राय की मौत के दो दिन बाद जालसाज ने उनके बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद वीरेंद्र के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई।
वीरेंद्र की पत्नी ने एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने कैंट पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कौड़ीराम के एक युवक ने रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मोहद्दीपुर की रहने वाली शकुंतला राय ने एसएसपी को भेजे पत्र में लिखा है कि उनके पति वीरेंद्र राय का गर्ग हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। जहां 20 अप्रैल 2021 को उनकी मौत हो गई। दो दिन बाद मोहद्दीपुर में एसबीआई के उनके खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर इसकी शिकायत बैंक के अधिकारियों से की गई। छानबीन करने पर मालूम हुआ कि रुपये कौड़ीराम के रहने वाले युवक के खाते में भेजे गए हैं। उनके पति का पैन कार्ड, बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेज भी गायब हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कैंट को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।