{"_id":"614efafa09dee45eae4e10aa","slug":"four-accused-of-misdeed-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सामूहिक कुकर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, पांचवां हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: सामूहिक कुकर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, पांचवां हुआ फरार
Sat, 25 Sep 2021 04:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Sep 2021 04:03 PM IST
सार
चौरीचौरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में शराब पिलाकर दोस्त के साथ ही सामूहिक कुकर्म करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पांचवें को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच युवकों ने अपने ही दोस्त को शराब के नशे में धुत करके उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को वीडियो के वायरल होने पर पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौरीचौरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पांचवें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी है। घटना बीते छह जुलाई की है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्त चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ही निवासी है। फरार अभियुक्त को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन