फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former BSP leader Murder case Police released photo and video of suspect in Gorakhpur

पूर्व बसपा नेता हत्याकांड: पुलिस ने एक संदिग्ध का फोटो व वीडियो किया जारी, सूचना देने वाले को 25 हजार का इनाम

Sun, 14 Mar 2021 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Mar 2021 01:42 PM IST
सार

  • गगहा इलाके में बसपा के पूर्व नेता रितेश मौर्या की हत्या में है तलाश  
  • सूचना देने वाले को 25 हजार का इनाम, पहचान रखी जाएगी गोपनीय

 

विज्ञापन
Former BSP leader Murder case Police released photo and video of suspect in Gorakhpur
बाएं पूर्व बसपा नेता, दाएं सीसीटीवी में संदिग्ध। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के गगहा के गजपुर गांव के पास बसपा के पूर्व नेता रितेश मौर्या की हत्या में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक का फोटो व वीडियो जारी किया है। युवक के बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा पुलिस की ओर से की गई है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को एडीजी अखिल कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया व रितेश मौर्या के परिजनों से मिलकर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एडीजी ने पुलिस को जल्द दोषियों की पहचान कर ,उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 10 मार्च की देर रात गगहा में वार्ड 51 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हटवा निवासी रितेश मौर्य की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय वह क्षेत्र का दौरा करके वापस अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रितेश के भाई आकाश की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें घटनास्थल के पास एक संदिग्ध युवक काफी देर से खड़ा मिला। पुलिस का मानना है कि इस युवक का हाथ वारदात में हो सकता है, अगर नहीं तो वह घटनाक्रम की सटीक जानकारी दे सकता है। पुलिस ने सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया है।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
  • एसपी साउथ - 9454401055
  • सीओ बांसगांव - 9454401414
  • स्वाट प्रभारी - 8299527574
  • एसओ गगहा - 9454403509, 9260936057
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed