फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forced teenager given liquor by young man and Molested in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: जबरियां किशोरी को युवक ने पिलाई शराब और फिर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Aug 2021 06:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Aug 2021 06:35 PM IST
सार

नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर गई थी किशोरी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
Forced teenager given liquor by young man and Molested in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

संतकबीरनगर में तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को मोहल्ले का ही एक युवक जबरिया शराब पिलाया और फिर दुष्कर्म किया। घटना के वक्त किशोरी घर से बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी। घर पहुंचने में देरी पर किशोरी का पिता ढूंढते हुए मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन


सूचना पर डायल 112 नंबर की टीम भी पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हो गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया।     
विज्ञापन


पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी 23/24 अगस्त की रात करीब 12 बजे  बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला मोहम्मद शेखर वहां पहुंच गया। आरोपी ने उसकी बेटी को जबरियां शराब पिलाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पति रात में बेटी को खोजने निकले तो आरोपी देखते ही मौके से भाग निकला। बेटी ने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित मां ने घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची,लेकिन आरोपी पकड़ से दूर हो गया।


पीड़िता अपनी बेटी के साथ शनिवार को कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शेखर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित किशोरी को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed