फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five year inocent girl child raped at gorakhpur

गोरखपुर में पांच साल की मासूम से हैवानियत, बेटी की चीख सुनकर आई मां तो भाग निकला आरोपी

Mon, 27 Jan 2020 11:41 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, चिलुआताल (गोरखपुर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, चिलुआताल (गोरखपुर) Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
five year inocent girl child raped at gorakhpur
child rape
गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के एक मोहल्ले में पांच साल की बच्ची को बहला कर ले जाकर झोपड़ी में दुष्कर्म करने का मामला समाने आया है। बच्ची के चीख मचाने पर थोड़ी दूरी पर काम कर रही मां शोर सुनकर पहुंच गई तो आरोपित छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी जैसे ही पुलिस को दी मौके पर फोर्स पहुंच गई मगर आरोपित को पकड़ नहीं सके हैं। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपित राजू प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना रविवार की है। सुबह में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और मां-पिता मजदूरी पर चले गए थे। मां घर के पास में ही एक मकान निर्माण में काम कर रही थी। इसी दौरान खेल रहे बच्ची के पास पड़ोसी राजू पहुंच गया और खेलाने के बहाने बहला फुसला कर एक खाली झोपड़ी में ले गया। जिसमें चाय की दुकान चलती हैं लेकिन 26 जनवरी होने की वजह से बंद थी। उसी झोपड़ी में ले जाकर बच्ची को खेलाते खेलाते उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची चीखने लगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उसके चीखने की आवाज लोगों ने सुनी और फिर उस दौड़ते हुए मां को जानकारी दिए। लोगों को अपनी ओर आता देख राजू भाग गया। मां वहां पर पहुंची तो बेटी ने आपबीती बताई। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपित घर छोड़कर फरार है। पीड़ित परिवार वहां पर किराए का मकान लेकर रहता है मूलरूप से कुशीनगर जिले के एक गांव के रहने वाले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed