फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing at door in midnight in Gorakhpur

गोरखपुर: आधी रात को दरवाजे पर चढ़कर की फायरिंग, केस दर्ज

Fri, 01 Oct 2021 07:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Oct 2021 07:19 PM IST
सार

गोली किसी को लगी नहीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
Firing at door in midnight in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में गुरुवार की आधी रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। यहां कई मनबढ़ एक शख्स के दरवाजे पर चढ़कर चार-पांच राउंड फायर किए। गनीमत रहा कि गोली किसी को लगी नहीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ रजही निवासी अमर पासवान और विशाल पासवान प्रापर्टी डिलिंग का काम एक साथ करते हैं। आरोप है कि गुरुवार की रात में करीब साढ़े बारह बजे विशाल पासवान, कपिल पासवान, दुर्गेश व जितेंद्र अमर के दरवाजे पर पहुंचे और असलहे से फायर करने लगे।
विज्ञापन


घर में मौजूद अमर पासवान अपने मोबाइल से इसकी रिकार्डिंग करने लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। यह देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। अमर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके से फायर हुई गोली का खोखा और मोबाइल कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ खोराबार राहुल सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल व तहरीर के आधार पर कपिल पासवान, विशाल पासवान, दुर्गेश मौर्या व जितेंद्र मौर्या के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी देने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed