{"_id":"615711d78ebc3e4715055b36","slug":"firing-at-door-in-midnight-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आधी रात को दरवाजे पर चढ़कर की फायरिंग, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: आधी रात को दरवाजे पर चढ़कर की फायरिंग, केस दर्ज
Fri, 01 Oct 2021 07:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:19 PM IST
सार
गोली किसी को लगी नहीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में गुरुवार की आधी रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। यहां कई मनबढ़ एक शख्स के दरवाजे पर चढ़कर चार-पांच राउंड फायर किए। गनीमत रहा कि गोली किसी को लगी नहीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ रजही निवासी अमर पासवान और विशाल पासवान प्रापर्टी डिलिंग का काम एक साथ करते हैं। आरोप है कि गुरुवार की रात में करीब साढ़े बारह बजे विशाल पासवान, कपिल पासवान, दुर्गेश व जितेंद्र अमर के दरवाजे पर पहुंचे और असलहे से फायर करने लगे।
विज्ञापन
घर में मौजूद अमर पासवान अपने मोबाइल से इसकी रिकार्डिंग करने लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। यह देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। अमर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके से फायर हुई गोली का खोखा और मोबाइल कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
एसओ खोराबार राहुल सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल व तहरीर के आधार पर कपिल पासवान, विशाल पासवान, दुर्गेश मौर्या व जितेंद्र मौर्या के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी देने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।