फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR Filed for doing party in the firm office in Gorakhpur

कोरोना काल में पार्टी कर रहे थे लोग, पुलिस ने मारा छापा, 12 पर केस दर्ज

Thu, 02 Jul 2020 08:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Jul 2020 08:45 PM IST
सार

  • कैंट पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर लॉकडाउन उल्लंघन सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया
  • लग्जरी कार, कई बाइक को पुलिस ने किया सीज, निजी मुचलके पर आरोपितों को थाने से छोड़ा गया

विज्ञापन
FIR Filed for doing party in the firm office in Gorakhpur
FIR

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच फर्म के ऑफिस में आयोजित पार्टी में हुड़दंग कर रहे रईसजादों को पुलिस ने दबोच लिया। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करने वाली फर्म बीसीडी की पांचवीं वर्षगांठ पर यह पार्टी आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने पैडलेगंज चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल की तहरीर पर पार्टी में शामिल प्रॉपर्टी डीलर, सिपाही पुत्र समेत 12 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन, कोरोना संक्रमण फैलाने की आशंका की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मौके पर मिले कई लग्जरी वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। हालांकि जमानती धारा होने की वजह से पकड़े गए सभी आरोपितों को निजी मुचलके पर थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जेमिनी गार्डेनिया निवासी अमलेश पांडेय अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। कैंट इलाके में हाईवे किनारे दाऊदपुर में एक मकान को किराए पर लेकर उन्होंने अपनी फर्म बीसीडी की ऑफिस खोली है। फर्म की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने पर बुधवार की रात ऑफिस की तीसरी मंजिल पर पार्टी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पार्टी में कई लोग शामिल हुए। इसी बीच किसी बात को लेकर आपस में ही विवाद हो गया और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पैडलेगंज चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल, दरोगा आशीष पांडेय के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही सब भागने लगे। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर लोग नशे में थे। पुलिस ने घेराबंदी करके सबको दबोच लिया। सबको कैंट थाने लाया गया।
 

...और पुलिस के पास आने लगे सिफारिशी फोन

पार्टी में शामिल कई रईसजादों के पकड़े जाने की सूचना जैसे ही आम हुई, पुलिस के पास सिफारिशी फोन आने शुरू हो गए। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा न दर्ज किए जाने की भी पैरवी की गई, लेकिन पुलिस ने इसे दरकिनार कर दिया। बाद में पैडलेगंज चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज कर सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मौके से छह लग्जरी कार और चार बाइक बरामद कर उसे थाने लाई, बाद में उसे सीज कर दिया गया।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
तारामंडल जेमिनी गार्डेनिया निवासी अमलेश पांडेय, बिछिया काशीपुरम के अमित कुमार दूबे, शाहपुर प्रगति विहार के अभय प्रताप सिंह, गोरखनाथ राजेंद्रनगर के वरूण कुमार, तारामंडल बुद्धविहार के प्रभात शाही, बेलीपार के बबलू पांडेय, दाउदपुर के विशाल राय, बांसगांव भटौली बाजार के राघवेंद्र प्रताप सिंह, दाउदपुर के सुजीत, सहजनवां, भक्सा के राहुल कुमार, गुलरिहा के प्रवीण मणि त्रिपाठी और नौसड़ निवासी अजय तिवारी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

कार में पार्टी कर रहे छह लोग दबोचे गए, केस दर्ज

गोरखपुर कैंट पुलिस ने शास्त्री चौक के पास स्थित एक होटल के सामने स्कार्पियो में बैठकर पार्टी कर रहे छह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ कोरोना महामारी फैलाने समेत लॉकडाउन उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, बेतियाहाता चौकी प्रभारी अमित कुमार चतुर्वेदी मंगलवार की देर रात पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इस दौरान शास्त्री चौराहे के पास जायसवाल बिरयानी कॉर्नर के सामने स्कार्पियो गाड़ी में बैठकर कुछ लोग पार्टी करते हुए दिखे।

पुलिस को देखते ही वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी छह लोगों को पकड़ लिया। उनकी पहचान चिलुआताल, बसंतीपुर के सुशांत कुमार निषाद, सुजीत कुमार निषाद, नकहा नंबर 2 के अल्ताब, नकहा नंबर 1 के दुर्गेश निषाद, सोनू साहनी और कासिम अली के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed