{"_id":"5efdf3208ebc3e431c23658a","slug":"fight-on-toll-plaza-at-lumbini-duddhi-national-highway-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मामूली बात को लेकर टोल प्लाजा पर मारपीट, दो घंटे तक जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: मामूली बात को लेकर टोल प्लाजा पर मारपीट, दो घंटे तक जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
Thu, 02 Jul 2020 08:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:16 PM IST
सार
- ट्रक का टोल जमा करने की बात पर मामला बिगड़ा
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के अक्सड़ा टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार दोपहर टोल कर्मियों और ट्रक चालकों में मारपीट हो गई। एक पक्ष खुद को एक माननीय का करीबी का बताकर धौंस जमाने लगा तो टोल कर्मियों ने हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया गया। कलवारी की तरफ से ट्रक पहुंचा। टोल प्लाजा पर जब टोल कर्मियों ने ट्रक रोका तो चालक से नोकझोंक और बात मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच ट्रक चालक ने जिले के एक माननीय के करीबी को फोन कर दिया तो बड़ी संख्या में लोग जुट गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान टोल टैक्स की वसूली करीब दो घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ कलवारी अनिल सिंह व थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। तब जाकर मामला शांत हुआ। टोल प्रबंधक ने आरोप लगाया कि चालक से टैक्स जमा करने के बारे में कहा गया तो मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।