{"_id":"60fec52b8ebc3e5820497174","slug":"fight-for-refusing-to-gamble-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बवाल: जुआ खेलने से मना करने पर मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में बवाल: जुआ खेलने से मना करने पर मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा
Mon, 26 Jul 2021 08:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jul 2021 08:01 PM IST
सार
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बालखुर्द के टोला महुआवारी का मामला, चार नामजद अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में ग्राम बालखुर्द के टोला महुआवारी के बगीचे में जुआ खेलने से मना करने पर नाराज मनबढों ने सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे आयुष राय (35) को मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ों ने उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने चार नामजद अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना के बाद पुलिस मारपीट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र में ग्राम बालखुर्द निवासी आयुष राय ने बताया कि उनके बाग मे रविवार को बैठक कर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। उनको बगीचे मे जुआ खेलने से मना किया था। इसी बात पर जुआ खेल रहे लोगो नागवार लगा।
विज्ञापन
सोमवार को आयुष राय अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से घर से गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में गाड़ी रोक दिया। इसके बाद गाड़ी का शीशा तोड़कर लाठी डंडो से मार पीटकर घायल कर दिए। पुलिस ने आयुष राय की तहरीर पर ग्राम बालखुर्द के टोला महुआवारी निवासी माइल अंसारी, ईस्माइल, सद्दाम अंसारी, मुहर्रम, समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, बलवा, गाड़ी तोड़ने और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों नामजद को भी गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इकरार अहमद ने बताया कि विवाद न बढ़े इस लिए घटना स्थल पर दो सिपाही व एक उप निरीक्षण को तैनात कर दिया है।