{"_id":"61ea44801efb45489119b41a","slug":"father-house-accused-of-kidnapping-children-attached-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बच्चों के अपहरण के आरोपी पिता का घर कुर्क, दो महीने पहले घटना को दिया था अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बच्चों के अपहरण के आरोपी पिता का घर कुर्क, दो महीने पहले घटना को दिया था अंजाम
Fri, 21 Jan 2022 10:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:58 AM IST
सार
महराजगंज पुलिस ने गोरखपुर आकर की कार्रवाई, नंबर 2021 में किया था अपहरण।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल इलाके के चिलमापुर में बृहस्पतिवार को बच्चों के अपहरण के आरोपी सऊद के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। महराजगंज की कोल्हुई पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एक महीने पहले ही उसके घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था, लेकिन पुलिस पहुंची तो उसमें ताला बंद था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के कोल्हुई कस्बे के चंदनपुर तिराहे से 17 नवंबर 2021 को स्कूल जा रहे मासूम भाई-बहन का अपहरण किया गया था। मुख्य आरोपी गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके के चिलमापुर का निवासी सऊद है। इस मामले में पुलिस ने बच्चों की मां तरन्नुम की तहरीर पर तलाकशुदा पति सऊद अहमद व एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। तभी से वह फरार था।
विज्ञापन
उस पर 25 हजार का इनाम भी था। वहीं पुलिस अपहरण में सहयोगी एक ड्राइवर व एक रिश्तेदार को जेल भेज चुकी है। करीब एक माह पूर्व ही पुलिस ने मुख्य आरोपी सऊद के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। लेकिन, कानूनी अड़चनों के चलते कुर्की की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
कोल्हुई के थानेदार अजीत प्रताप सिंह ने बताया की कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी के तीन मंजिला मकान के गेट पर ताला लटका हुआ था। ग्रामीणों के समक्ष पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर कुर्की की कार्रवाई शुरू की। पहली मंजिल से लेकर तीसरी मंजिल तक के कमरों में जो भी सामान मिले, सब बाहर निकाल कर लिस्ट बनवाई गई है। टीम में आठ एसआई, नौ महिला कांस्टेबल, 22 कांस्टेबल शामिल रहे।