{"_id":"61013d04a0f3713d935f9693","slug":"father-dies-due-to-beating-of-son-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: मामूली बात को लेकर हुआ झगड़ा, बेटे की पिटाई से पिता की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिद्धार्थनगर: मामूली बात को लेकर हुआ झगड़ा, बेटे की पिटाई से पिता की हुई मौत
Wed, 28 Jul 2021 04:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Jul 2021 04:48 PM IST
सार
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एकडेगा भावपुर ग्रांट गांव के टोला तुलसीडीह का मामला, डांटने पर बेटे ने शुरू कर दी थी पिता से मारपीट।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता की डांट इतना नागवार गुजरा की बेटे ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना में पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एकडेगा भावपुर ग्रांट गांव के टोला तुलसीडीह का है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र एकडेगा भावपुर ग्रांट गांव के टोला तुलसीडीह निवासी लोहरमन (50) ने बुधवार को किसी बात पर अपने पुत्र नेपाली को डांट दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद नेपाली ने पिता से कहासुनी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में लोहरमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिली कि नेपाली हर रोज सुबह से नशीली दवाओं का सेवन करता है। जिससे उसकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। आए दिन रोज घर व बाहर में झगड़ा करता था। इस बाबत शोहरतगढ़ थाना एसओ आरबी सिंह ने बताया कि घटना के संबंध कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।