फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   family members absconded leaving newborn in NICU of BRD gorakhpur

गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में नवजात को छोड़कर फरार हुए घरवाले, जांच शुरू

Sat, 09 Oct 2021 07:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Oct 2021 07:42 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज की ओर से पुलिस को दी गई सूचना, पुलिस ने पिता से संपर्क किया तो बताया, नवजात की मां की तबीयत खराब है, उसे लेकर नर्सिंग होम में हैं।

विज्ञापन
family members absconded leaving newborn in NICU of BRD gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 15 दिन से नवजात बच्ची को छोड़कर घरवाले फरार हो गए है। काफी इंतजार के बाद भी घरवालों के नहीं लौटने पर शनिवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से गुलरिहा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीपीगंज में रहने वाले परिवार वालों से संपर्क किया तो पिता ने नवजात की मां के तबीयत का हवाला देकर रविवार को आने को कहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के महदा गांव निवासी भोला ने अपने नवजात बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में 35 दिन पहले भर्ती करवाया था। पहले तो घरवाले वहां पर मौजूद रहते थे लेकिन पिछले 15 दिन से वहां पर कोई नहीं था। ना तो बच्चे के घरवालों ने डॉक्टर से संपर्क किया और ना ही उसे देखने के लिए कोई आया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने काफी इंतजार कि जब मरीज के तीमारदार नहीं आए तो डॉक्टरों ने एक लिखित सूचना शनिवार को मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर दी। चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया तीमारदार की तलाश की जा रही है। पिता ने बताया कि नवजात की मां नर्सिंग होम में भर्ती है। रविवार को आने की बात कहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed