फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One arrest made with 7.35 quintals of firecrackers

Sant Kabir Nagar News: 7.35 क्विंटल पटाखे के साथ एक गिरफ्तारी

Wed, 28 Oct 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
One arrest made with 7.35 quintals of firecrackers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चकदही गांव के पश्चिम हरिजन पुरवा में पुलिस ने एक मकान से छापा मारकर अवैध रूप से रखे गए 735 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पटाखे 17 गत्तों में भरकर एक कमरे में रखे गए थे। पुलिस ने मकान मालिक रमेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वह पटाखों के भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
पुलिस के अनुसार, पटाखे त्योहार के दौरान बेचकर मुनाफा कमाने के लिए रखे गए थे। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा और विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात उपनिरीक्षक देवव्रत शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिधियानी चौराहे पर सूचना मिली कि चकदही गांव के पश्चिम हरिजन पुरवा में काली मंदिर के आगे सड़क किनारे स्थित रमेश के मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं।
विज्ञापन

सूचना की गंभीरता को देखते हुए बड़गो बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव को भी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। मकान मालिक रमेश चंद्र को बुलाकर कमरा खुलवाया। तलाशी में कमरे से अलग-अलग प्रकार के पटाखे गत्तों में रखे मिले। पुलिस ने पटाखों के भंडारण से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पिकअप वाहन मंगवाकर पटाखों को कमरे से बाहर निकलवाया और गिनती कराई। पुलिस के मुताबिक, पटाखे अत्यधिक ज्वलनशील और तेज आवाज वाले थे। उन्हें आवासीय परिसर में असुरक्षित तरीके से रखा गया था, जिससे हादसे का खतरा हो सकता था।

पूछताछ में रमेश ने पुलिस को जानकारी दी कि पटाखे उसके गांव के बबलू ने उसके यहां रखवाए थे। दोनों त्योहार के दौरान पटाखे बेचकर रुपये कमाने के लिए उन्हें रखे थे। पुलिस ने बरामद पटाखों को सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया। कार्रवाई के दौरान बरामदगी की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने रमेश चंद्र को गिरफ्तार कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed