फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Engineer dies due to mysterious collapse from apartment

बहुमंजिली अपार्टमेंट से रहस्यमय हाल में गिरने से इंजीनियर की मौत, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीरें

Wed, 23 Dec 2020 06:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Dec 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Engineer dies due to mysterious collapse from apartment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के झुंगिया बाजार स्थित अपार्टमेंट के छठें मंजिल से गिरने से फर्टिलाइजर के सिविल इंजीनियर सूरज कुमार की बुधवार को मौत हो गई। वह छठीं मंजिल से कूदे हैं या फिर गिरे इसकी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


सूरज कुमार नव निर्मित खाद कारखाना एचयूआरयल में सिविल इंजिनियर के पद पर कार्यरत थे। अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर लोगों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में आया है कि वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे और फिर छलांग लगा दिए। गिरते हुए उनकी तस्वीरें सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झारखंड प्रदेश के जिला गिरीडिह, धनवार थाना क्षेत्र स्थित राजधरवार गांव निवासी नारायण का बेटा 22 वर्षीय सूरज कुमार गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाना में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। झुगिया बाजार के पास मेडिकल कॉलेज के सामने बने इंपीरियल क्रिस्ट अपार्टमेंट में प्रथम तल पर किराए पर अपने दो अन्य साथियों सिद्धार्थ सिंह और गुरुदीप सिंह के साथ रहते थे।

 

जांच में जुटी पुलिस

बुधवार की सुबह 7.30 बजे अपार्टमेंट के गार्ड विनोद पासवान को सूरज के नीचे गिरने की जानकारी हुई। गार्ड ने शोर मचाकर अन्य लोगों को सूचना दी। सूरज को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अपार्टमेंट में रहने वाले महेंद्र पांडेय ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने अपार्टमेंट की सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें सूरज गिरते हुए दिख रहे थे। फिलहाल गिरने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। सूरज के रूम पार्टनर से पुलिस ने बात की तो दोनों ने बताया कि जब यह घटना हुई वे दोनों अपने रूम में थे।

सूरज ब्रस करते हुए बाहर गए और जब यह घटना हो गई। इसकी भी जानकारी उन्हें गार्ड से हुई। पुलिस ने सूरज के घरवालों को घटना की सूचना दी है। घर के लोग झारखंड से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

चिलुआताल इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि सूरज को गिरते हुए किसी ने नहीं देखा है। रूम पार्टनर भी उस समय कमरे में थे। गार्ड की सूचना पर पुलिस गई थी। सीसी टीवी में गिरते हुए फोटो है। लग रहा है कि वह फोन पर किसी से बात कर रहे थे और छलांग लगाए है लेकिन इसकी जांच अभी जारी है। जल्द ही पता चल जाएगा कि उनकी मौत गिरने से हुई है या खुदकुशी से। किससे बात कर रहे थे इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed