{"_id":"5e49637d8ebc3e6ea962d9b5","slug":"dowry-murder-case-registered-woman-died-from-burnt-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी विवाहिता की मौत, पति समेत घर के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झुलसी विवाहिता की मौत, पति समेत घर के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
Sun, 16 Feb 2020 09:15 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, उरुवा बाजार (गोरखपुर)।

Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलघाट के बेलाव शाहपुर गांव में शनिवार की रात दस बजे कमरे में झुलसी कविता (20) की मौत हो गई। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कविता की मां रूपा ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने कविता के पति राहुल, सास मालती, ससुर जगदीश, देवर शंभू व रामू पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बांसगांव के सखरूवा गांव निवासी कविता की शादी 31 मई 2017 को बेलघाट के बेलाव शाहपुर निवासी राहुल से हुई थी। शनिवार की रात पति और पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद कविता अपने कमरे में जलने लगी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो घर के सभी सदस्य वहां से भाग चुके थे और कविता का शव फर्श पर पड़ा था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची।
फिर कविता की मां को सूचना दी गई। पुलिस को दी तहरीर में कविता ने मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की ससुराल वाले शादी के बाद से ही पचास हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे। वे दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज के लिए उन लोगों ने उनकी बेटी को जलाकर मार डाला। आरोपित राहुल मजदूरी करता है। एसओ बेलघाट देवेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।