फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Divyang killed by stabbing by knife in basti

बस्ती: चाकू से गोदकर की गई थी दिव्यांग की हत्या, इस हाल में मिला था शव

Tue, 04 May 2021 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 May 2021 07:43 PM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय के पास सागौन की बाग में मिला था शव। मृतक के मामा ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। एसपी बोले- सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर दो टीमें कर रही हैं छानबीन। 

विज्ञापन
Divyang killed by stabbing by knife in basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर रोड पर केन्द्रीय विद्यालय के पास स्थित सागौन की बाग में जिस दिव्यांग की हत्या करके शव लटका हुआ मिला था, उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। मृतक के मामा ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले के अनावरण के लिए दो टीमें लगाई गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मृतक की मोबाइल के कॉल डिटेल्स के आधार पर केस के अनावरण का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


रुधौली थाना क्षेत्र के नकथर निवासी 20 वर्षीय सुखराम वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर के टोला डेरवा निवासी अपने मामा उदयराज शर्मा के घर पत्नी के साथ रहता था। इसका एक भाई कहीं बाहर रहता है। सुखराम केंद्रीय विद्यालय के निकट स्थित पटवा पेट्रोल पंप गनेशपुर के पास गुमटी में रह कर वहीं पर काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में उदयराज शर्मा ने बताया है कि रविवार रात आठ बजे उसका नाती गोलू सुखराम के लिए खाना लेकर गया था। सोमवार को समय करीब 10 बजे लालजी, गुड्डू, उस्ताद निवासी शेखपुरा गनेशपुर बाइक से उसके पास पहुंचे और बताया कि सागौन की बाग में सुखराम की लाश पड़ी है। जिसके बाद ननिहाल व आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे।


देखा तो चेहरे के अलावा कान के पास चाकू से वार के तमाम निशान थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में चाकू से गोदकर हत्या की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed