फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of youth found in suspicious circumstances

गोरखपुर: युवक की गला कसकर हत्या, इस हाल में मिला शव

Thu, 06 Jan 2022 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Jan 2022 03:21 PM IST
सार

आशंका जताई जा रही है, मोफलर से गला कसकर युवक की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर थाने पर लाई।

विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदनपुरा टोला सराय चादपार में एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थित में पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदनपुरा टोला सराय चादपार निवासी अजीत यादव (22) पुत्र स्व. लालमन यादव बुधवार की रात आठ बजे के करीब अपने बड़े पिता के घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात नंबर से फोन आया, बात होने के बाद वह चला गया। गुरुवार सुबह युवक का शव बाग में मिला।
विज्ञापन


युवक के गले में मोफलर लपेटा मिला तथा गले में निशान भी दिखाई दे रहा था। आशंका जताई जा रही है, मोफलर से गला कसकर युवक की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर थाने पर लाई। पुलिस ने मृतक के भाई अवधेश यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही घटना की जानकारी मिलने पर एसपी साउथ अरुण सिंह और सीओ खजनी अनिल सिंह  भी थाने पर पहुंच कर मृतक के स्वजन से बात की और मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। मृतक तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। युवक की शादी नहीं हुई थी।


इस संबंध में एसपी साउथ अरुण सिंह ने कहा कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed