फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body found in suspicious condition in kushinagar

कुशीनगर: बिना बताए देर रात से गायब था शख्स, सुबह इस हाल में मिला शव

Wed, 15 Apr 2020 02:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Apr 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in suspicious condition in kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा हेतिमपुर (नौका टोला) निवासी एक युवक का शव बुधवार को गांव में ही अमरुद के पेड़ पर तार से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक मंगलवार की रात से ही घर से लापता था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन


भैंसहा गांव के नौका टोला निवासी सुदर्शन प्रसाद (42) मंगलवार की सुबह 10 बजे भोजन के बाद घर से बाहर निकला था। परंतु जब देर रात तक सुदर्शन घर नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात में कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह के लगभग साढ़े दस बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने सुदर्शन का शव अमरूद के पेड़ पर तार (कलच वायर) से लटका देखा और परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने शव को नीचे उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरा कराई। मृतक के बेटे दिलीप प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुशीनगर अमित कुमार राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिर भी विभिन्न बिंदुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में एसओ कसया अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed