{"_id":"5eb618cf8ebc3ea82149762b","slug":"daughter-killed-retired-sdo-wife-due-to-property-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड एसडीओ की पत्नी की संपत्ति विवाद में गला रेत कर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिटायर्ड एसडीओ की पत्नी की संपत्ति विवाद में गला रेत कर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला
Sat, 09 May 2020 08:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, झुमिला बाजार (गोरखपुर)।

Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 May 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
बड़हलगंज इलाके के मदरहा नकटा टोला में शुक्रवार की सुबह दूरसंचार विभाग से रिटायर एसडीओ अनंत साहनी की पत्नी चंद्रावती देवी (70) की संपत्ति विवाद में गला रेत कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दूसरे नंबर की बेटी संगीता ने बेटे विपिन और बहू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने अवकाश प्राप्त एसडीओ की तहरीर पर तीनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। संगीता और विपिन को गिरफ्तार करके हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर रही है। आरोपित संगीता की बहू फरार है।
गत बृहस्पतिवार को भी संगीता व उनके बेटे विपिन के साथ चंद्रावती का विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। शुक्रवार की सुबह चंद्रावती टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान बेरहमी से गला काटकर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्रॉपटी के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।