फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Daughter accuses stepfather of molesting her in Gorakhpur

बेटी ने लगाया सौतेले पिता पर छेड़खानी करने का आरोप, पुलिस ने आरोपित संग मां को भी किया गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2020 12:08 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Feb 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Daughter accuses stepfather of molesting her in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में नाबालिग बेटियों को घर से निकालने के दौरान सौतेले पिता ने बड़ी बेटी से छेड़खानी की। आरोपित पिता के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपित सौतेले पिता और मां को पुलिस ने मंगलवार की देर रात गुलरिहा इलाके के एक मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना गुलरिहा इलाके के एक गांव की है। पीड़ित के पिता के पास गांव में सड़क किनारे करीब 25 डिस्मिल जमीन थी। जमीन बेचने के लिए गांव के कुछ लोगों से 25 लाख में सौदा तय हुआ था, मगर दो लाख रुपये ही दिए गए। जब रुपये मांगे गए तो जान से मारने की धमकी दी गई। बेटी के मुताबिक इसी से आहत होकर करीब छह साल पहले पिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद ही मां ने नेपाल निवासी युवक के साथ दूसरी शादी कर ली।  इसके बाद मां ने उस छोटे से घर को भी बेच दिया जिसमें बच्चियां रहती हैं। इतना ही नहीं सोमवार को बच्चियां जब घर से निकलने को तैयार नहीं हुईं, तो बड़ी बच्ची के साथ सौतेले पिता ने छेड़खानी की। पुलिस ने बड़ी बच्ची की तहरीर पर सौतेले पिता और मां के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपित के खिलाफ बढ़ेगी धारा

आरोपित सौतेले पिता के खिलाफ छेड़खानी और धमकी का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच के बाद पॉक्सो की धारा बढ़ाई जाएगी। जो मदद संभव हो सकती है, वह की गई है और आगे भी की जाएगी।

प्रधान और इंस्पेक्टर मदद को आगे आए
मां के छोटी बच्चियों को त्याग देने के बाद गांव के प्रधान और गुलरिहा थाने के इंस्पेक्टर मदद के लिए आगे आए। प्रधान ने बच्चों के राशन का खर्च उठाया। दोनों बच्चियों का प्राथमिक स्कूल में एडमिशन कराया। उधर पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो इंस्पेक्टर मनोज राय ने घर की रंगाई-पुताई और गृहस्थी का सामान दिया।

इंस्पेक्टर ने बच्चों की आगे भी मदद करने का भरोसा दिया। दोनों बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पुलिस ने ली। उधर मां के जाने के बाद से अकेली पड़ गईं दोनों बच्चियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान ने उठा ली।  छोटी बच्ची कक्षा दो में तो बड़ी कक्षा आठ में पढ़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed