{"_id":"5f9022cb9bc93972cd1603f3","slug":"court-convicts-accused-of-sexul-assulted-a-six-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा
Wed, 21 Oct 2020 05:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Oct 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
court order
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के थाना पीपीगंज में 30 अक्तूबर 2014 को दर्ज छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को पोक्सो कोर्ट द्वारा दोषी करार दिया गया है। दोषी बगही भारी निवासी कमलेश है। गुरुवार को आरोपी को सजा सुनाई जाएगी।
मामले की शिकायतकर्ता बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 20 अक्तूबर 2014 की शाम करीब छह बजे लक्ष्मी पूजा देखने गई थी। लेकिन दो घंटे तक उसके नहीं लौटने पर उसकी तलाश की।
इसके बाद उनकी आठ वर्षीय दूसरी बेटी ने बताया कि कमलेश उसकी बहन को बिस्कुट खिलाने ले गया है। फिर महिला कमलेश के घर पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिला।
उसी दौरान गांव में ही रहने वाला एक दंपति अपने घर की तरफ जा रहे थे तो बीच रास्ते में उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। दोनों टॉर्च लेकर दौड़े तो कमलेश को बच्ची से दुष्कर्म करते देखा। लोगों को आता देख कमलेश बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया था। मौके पर उसका मोबाइल मिला था।