{"_id":"607121ff8ebc3edbfe58f21e","slug":"businessman-shot-dead-at-home-in-gorakhpur-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, फायर झोंकते हुए फरार हुए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: घर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, फायर झोंकते हुए फरार हुए बाइक सवार बदमाश
Sat, 10 Apr 2021 11:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक वेद प्रकाश की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने घर में घूसकर एक व्यापारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के खरैया पोखरा में देर रात बदमाशों ने व्यापारी वेद प्रकाश (30) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोली चलने पर परिवार के लोग दौड़कर आए तो बदमाश फायर करते हुए पैदल भागे और आगे जाकर साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
परिवार के लोग आनन फानन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे मगर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। सूचना पाकर एसएसपी दिनेश कुमार पी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने रंजिश से इंकार किया है। पुलिस सर्विलांस और सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच में जुट गई है। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। सीसी टीवी फुटेज व अन्य स्रोतों की मदद से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।