{"_id":"61f37b244cba7b50fb680198","slug":"businessman-and-his-mother-beaten-up-for-bonfire-wood","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अलाव की लकड़ी मांगने पर भड़के, व्यापारी व उसकी मां को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: अलाव की लकड़ी मांगने पर भड़के, व्यापारी व उसकी मां को पीटा
Fri, 28 Jan 2022 10:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:42 AM IST
सार
पीपीगंज थानाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं थी। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के बगल में स्थित मकान में बृहस्पतिवार की शाम घुसकर व्यापारी और उसकी मां की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि अलाव के लिए लकड़ी मांगने से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों ने पहले व्यापारी की पिटाई की। फिर जब मां ने बीचबचाव किया तो उनकी भी पिटाई की गई। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास के बगल में ही दुर्गेश कुमार का मकान है। घर में ही वह ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार को ज्यादा ठंड होने के कारण वह अपनी दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ बाहर आग जलाकर बैठे थे।
विज्ञापन
लकड़ी खत्म होने पर दुर्गेश ने अपने एक कर्मचारी को बगल में नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल के घर पर भेज दिया। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर मौजूद एक युवक ने लकड़ी देने से मना कर दिया। तब दुकान के कर्मचारी ने उससे कहा कि लकड़ी नहीं दे रहे हो तो दुकान पर कभी औजार मांगने मत आना।
इतना सुनते ही युवक भड़क गया और अपने साथियों के साथ दुकान में घुसकर दुर्गेश की पिटाई करने लगा। दुर्गेश की मां और उनका भाई बीचबचाव करने आए तो उनकी भी पिटाई की गई। दुर्गेश और उनकी मां को ज्यादा चोट आई है।
पीपीगंज थानाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं थी। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पीपीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष गंगा जायसवाल ने कहा कि समर्थकों और कर्मचारियों को यह नहीं पता था कि पड़ोस के घर से कोई लकड़ी मांगने आया है। मारपीट की जानकारी होते ही मैंने खुद वहां पर पहुंचकर बीचबचाव किया।