बस्ती: मनोरमा नदी के किनारे कब्रिस्तान में मिला सराफा व्यापारी का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के लजघटा के पास मनोरमा नदी के किनारे स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को बोरे में भरा शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाद में शिनाख्त सर्राफा व्यवसायी शिवबालक के रूप में पहचान हुई। सूचना मिलने पर मौके पर ही सीओ शिव प्रसाद सिंह और थाना प्रभारी सौदागर राय मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार हर्रैया थाने के अमारी निवासी शिवबालक सोनी (70) अमारी में ही सराफा की दुकान चलाते थे। बुधवार की सुबह लजघटा के कब्रिस्तान में एक बोरे में भरा शव के बारे में सूचना मिली। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद बोरा खोला गया तो अंदर स्वर्ण व्यवसायी का शव मिला।
किराना व्यवसायी की करंट से मौत
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के केनौना चौराहे पर स्थित किराना व्यवसायी की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। इसी थाने के अकला निवासी राम मूर्ति उर्फ मूरत (55) पुत्र झूरे की केनौना चौराहे पर किराना की दुकान है। परिजनों के अनुसार बुधवार को पंखा लगाते समय अचानक करंट लग गया। परिवार के लोग केनौना के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।