फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brutal murder of minor boy in UP Kushinagar

यूपी: कुशीनगर में मेला देखने गए किशोर की गला काटकर नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 Oct 2021 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 11:54 AM IST
सार

किशोर का शव गुरुवार की सुबह चीनी मिल के केन यार्ड में मिला। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात दुर्गा पूजा का मेला देखने गया था। उसके बाद से घर नहीं लौटा।

विज्ञापन
Brutal murder of minor boy in UP Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेरहवी कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले के एक किशोर की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। किशोर का शव गुरुवार की सुबह चीनी मिल के केन यार्ड में मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर 20 अंबेडकर नगर निवासी परदेशी का पुत्र ऋतिक बुधवार की रात दुर्गा पूजा का मेला देखने गया था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


इधर, गुरुवार की सुबह सेवरही चीनी मिल के केन यार्ड की तरफ फूल तोड़ने गए लोगों ने शव देखा तो सन्न रह गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी पहचान ऋतिक के रूप में की। जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। परिजनों का बिलखना देख हर किसी की आंखें भर आईं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed