{"_id":"60193a5e8ebc3e005c125968","slug":"brothers-murdered-girl-with-her-lover-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बहन की इस हरकत से नाराज हुए भाई और प्रेमी, मिलने के बहाने बुलाकर दे दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बहन की इस हरकत से नाराज हुए भाई और प्रेमी, मिलने के बहाने बुलाकर दे दी दर्दनाक मौत
Tue, 02 Feb 2021 05:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Feb 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गौरीबाजार-चौरीचौरा रेलवे लाइन के मध्य हरेरामपुर गांव की सीमा में मृत मिली युवती की हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार युवती के कई लोगों से संबंध से खफा भाइयों ने उसके प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका के एक पैर का चप्पल व कपड़े बरामद हुए हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
31 जनवरी की सुबह में गौरीबाजार-चौराचौरी रेलवे लाइन के मध्य हरेरामपुर गांव की सीमा में 19 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसकी पहचान हरेरामपुर गांव के मजनू की पुत्री रेशमा के रूप में हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को ही एसओजी टीम और गौरीबाजार पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मंगलवार को एसओजी व गौरीबाजार की टीम ने नामजद अभियुक्त शिवम चौहान को गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी प्रेमी ने बताई पूरी बात
कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि वह रेशमा का प्रेमी था। मृतका के भाई अरमान अली ने उससे कहा कि उसकी बहन के संबंध अन्य लोगों से भी है। तुम उसे मिलने के लिए रेलवे पुलिया के पास बुलाओ। शिवम चौहान ने 30 जनवरी को उसको मिलने के लिए बुलाया। नियत स्थान पर पहले से मौजूद रेशमा के भाई अरमान अली एवं चचेरे भाई सैफ अली ने शिवम चौहान के साथ उसका गला व मुंह दबाकर चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी।
अरमान अली और सैफ अली को पश्चिमी ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने भी शिवम चौहान के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या का इकबाल किया। तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूर गेहूं के खेत में छिपाकर रखे चाकू, मृतका के एक पैर का चप्पल व कपड़े बरामद किए गए।
एसपी ने बताया कि मृतका के कई लोगों से संबंध थे। इस बात से खफा होकर ही भाइयों ने उसके प्रेमी के संग मिलकर हत्या कर दी। इस मामले में तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।