फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brother killed sister in Deoria

देवरिया : बहन को उतार दिया मौत के घाट, आखिर क्यों थी इतनी नफरत

Wed, 01 Apr 2020 11:25 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, रुद्रपुर (देवरिया)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, रुद्रपुर (देवरिया)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Apr 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Brother killed sister in Deoria
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

गोनाह सुरतपुरा गांव में एक भाई ने अपनी बहन के सिर पर कुदाल से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना मंगलवार की शाम छह बजे की है। मृतका रुद्रपुर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज की छात्रा थी। उसकी शादी टूट गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव के अमरजीत प्रसाद की बेटी नेहा उम्र लगभग 18 वर्ष बीए भाग दो में पढ़ती थी। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। लेकिन शादी किसी कारण वश टूट गई। वह अपने पिता के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की शाम उसके भाई फूलबदन ने उसकी हत्या कर दी। भाई के सिर पर खून सवार था।
विज्ञापन


वह कुदाल से अपनी सगी बहन को पिछे से सिर पर मारकर मौत के घाट उतार दिया। चोट लगते ही वह लहुलूहान होकर जमींन पर गिर गई। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। बहन को जान से मारने के बाद भाई गांव से भागने का प्रयास कर रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कुछ लोग दबे जुबान इसे ऑनर किलिंग मान रहे, तो कुछ लोग उसके भाई को मानसिक रुप से परेशान बता रहें। इस बाबत सीओ अंबिका प्रसाद ने कहा कि हत्यारोपी भाई को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed