फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bringing out original by ordering jewelry online returning by putting fake two arrested

UP Crime: ऑनलाइन गहने मंगाकर असली निकालते, फिर नकली डालकर कर देते थे वापस, दो गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 May 2022 12:45 PM IST
सार

 ब्ल्यू डार्ट कोरियर कंपनी ने शाहपुर थाने में दर्ज कराई थी शिकायत, शाहपुर थाने में दर्ज किया गया था केस, साइबर सेल को मिली कामयाबी।

विज्ञापन
Bringing out original by ordering jewelry online returning by putting fake two arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑनलाइन गहने मंगाकर असली रखने और नकली वापस कर देने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से सोने की तीन चेन, एक अंगूठी, दो मोबाइल फोन और बाइक बरामद कर ली है। पुलिस इनके दो अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी शुभम जायसवाल और सिसवा बाजार निवासी संतोष के रूप में हुई है। दोनों शाहपुर इलाके में किराए के कमरे में रहते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरियर कंपनी ब्ल्यू डार्ट ऑनलाइन गहनों की डिलिवरी करती है। बीते दिनों अलग-अलग मोबाइल नंबर से मंगाई गई डिलिवरी वापस होने पर पैकेट में जब नकली गहने मिले तो गहने भेजने वाली कंपनी ने कोरिअर कंपनी से शिकायत की। इसके बाद कंपनी को कर्मचारियों पर संदेह हुआ। जांच में  डिलिवरी बॉय निर्दोष निकला।
विज्ञापन


इसके बाद कुरिअर कंपनी ने शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने पर साइबर टीम ने जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। दरअसल, पकड़े गए आरोपित कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प चुनते थे। घर आने पर बड़ी चालाकी से गहने बदल देते थे। खुलासा करने वाली टीम में साइबर सेल के इंस्पेक्टर सुनील कुमार पटेल, सीसीओ शशिशंकर राय, शशिकांज जायसवाल, पंकज कुमार गुप्ता और नीतू नाविक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इनकी है तलाश
पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने फरार साथियों की पहचान बता दी है। फरार साथी सिसवा निवासी अमरदीप उर्फ विक्की जायसवाल और आस्था उर्फ मुस्कान गुप्ता की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

ऐसे बदलते थे गहने
पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि ऑनलाइन गहने बेचने वाली कंपनी से गहने व सामान अपने-अपने अलग-अलग मोबाइल नंबर से गोरखपुर-महराजगंज के अलग-अलग नाम, पते पर ऑर्डर करते थे। विकल्प में कैशन ऑन डिलिवरी चुनते थे। जब डिलिवरी बॉय ऑर्डर का पैकेट लेकर आता था तो एक शातिर उसे बातों में उलझाकर रखता था। तभी दूसरा पैकेट लेकर अंदर जाता था और ड्रायर मशीन की मदद से पैकेट खोलकर उसमें से असली निकालकर नकली गहने डाल देता था। फिर पैकेट को उसी तरीके से बंद कर रुपये कम होने या ऑफिस पर आने का हवाला देकर सामान लौटा दिया जाता था।

एक केटरिंग तो दूसरे की किराने की दुकान काम करता है
पुलिस के अनुसार, आरोपित शुभम शादी विवाह में केटरिंग का काम करता है और संतोष किराने की दुकान चलाता है। ज्यादा रुपये कमाने के लालच में पिछले दो महीने से ये इस काम में लिप्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed