{"_id":"614f000e19613d458b5b2990","slug":"body-of-newborn-girl-found-wrapped-in-sack-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बोरे में लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बोरे में लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 25 Sep 2021 04:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Sep 2021 04:25 PM IST
सार
शनिवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रामकृपाल सिंह ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक नवजात बच्ची का शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर अजायबटोला के पश्चिम खेत में शनिवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रामकृपाल सिंह ने पुलिस को दी। सरहरी चौकी से एसआई सरोज प्रसाद, कांस्टेबल चंदन चौरसिया, दुर्विजय यादव मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, शव एक दिन पुराना लग रहा है। शव प्लास्टिक के बोरे में लिपटा हुआ था। गांव में नवजात बच्ची का शव मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन