फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   body of dancer found hanging in room at Kushinagar

कुशीनगर: कमरे में कुंडी से लटकता मिला नर्तकी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Jun 2021 09:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Jun 2021 09:31 PM IST
सार

रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे का मामला, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की लड़की आर्केस्ट्रा पार्टी में करती थी काम

विज्ञापन
body of dancer found hanging in room at Kushinagar
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी और रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे से संचालित एक आर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकी का शव शनिवार की सुबह उसके कमरे में छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला। यह नर्तकी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। कसया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन भी पहुंच गए थे लेकिन वे कुछ बोलने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन


गोबरही चौराहा पर संचालित आर्केस्ट्रा पार्टी शुक्रवार की रात में एक बुकिंग पर गई थी। देर रात को पार्टी वापस चौराहे पर आ गई थी। सुबह आर्केस्ट्रा पार्टी के अन्य साथियों ने बताया कि उनके ग्रुप में काम करने वाली 18 वर्षीय नर्तकी का शव कमरे के छत की कुंडी में दुपट्टे से लटका है।
विज्ञापन


ग्रुप के सदस्यों का कहना था कि रात में जब कमरे पर वह नर्तकी वापस आई तो सब कुछ सामान्य था लेकिन सुबह ऐसी घटना से सब सन्न रह गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्केस्टा संचालक बलराम राजभर ने बताया कि मृतका छोटी उर्फ मुस्कान (18) इसी जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। बीते छह महीने से उनके आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम कर रही थी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों को अवगत कराया गया।

वहीं घटना की जांच कर रहे हलका दरोगा रवि भूषण राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जाच पड़ताल की जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed