{"_id":"6103b4648ebc3e8ba22afe51","slug":"bjp-leader-funeral-to-mother-and-son-in-gorakhpur-after-double-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में डबल मर्डर: नम आंखों से भाजपा नेता ने मां और बेटे को दी मुखाग्नि, कुदाल से काटकर की गई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में डबल मर्डर: नम आंखों से भाजपा नेता ने मां और बेटे को दी मुखाग्नि, कुदाल से काटकर की गई थी हत्या
Fri, 30 Jul 2021 01:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:42 PM IST
सार
छत से पानी गिरने के विवाद में दोनों की कुदाल से काटकर की गई थी हत्या।
विज्ञापन
गोरखपुर में डबल मर्डर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट के तेनुवा में 27 जुलाई को दोहरे हत्याकांड के बाद गुरुवार को पंजाब से लौटे, भाजपा नेता परशुराम ने मां विमला देवी और दो साल के बेटे मार्कंडेय को मुखाग्नि दी। इस मौके पर राजघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की आंखें भी सजल हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, परशुराम, वारदात के दिन 27 जुलाई को पंजाब में मौजूद थे। दो दिन बाद लौटने पर सबसे पहले वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती पत्नी से मुलाकात करने गए। उन्हें वहां से डिस्चार्ज कराकर वह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मां और बेटे का शव रखा गया था।
दोनों शवों को देखकर वह फूट फूटकर रोये। मौजूद दोस्तों और रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। यहां से शवों को राजघाट पर ले जाया गया, जहां दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान राजघाट पर भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्टिर सिंह, सबल सिंह, लालजी यादव, हरपुर बुदहट थाने से प्रभारी निरीक्षक उदयशंकर कुशवाहा, चौकी प्रभारी आशीष तिवारी सहित रिश्तेदार और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।