फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike riding miscreants shot young man in deoria

देवरिया: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Sep 2020 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Sep 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot young man in deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भटवलिया हाइड्रील के पास शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक की पिटाई के बाद गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के रहने वाले सुधीर सिंह उर्फ अमन (20वर्ष) पुत्र सत्यभान सिंह रात में अपने घर जा रहा था। अभी वह भटवलिया स्थित हाइड्रील गेट के पास पहुंचा कि बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


बदमाश बिना किसी बात के ही मारने पीटने लगे। युवक को पीटता देख स्थानीय लोग पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली युवक के दाहिने जंघे और कंधे पर लग गई। इसके बाद बदमाश हवाई  फायरिंग कर भागने लगे। इस दौरान लोगों ने दौड़ा कर एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है। एसपी ने बताया कि पूछताछ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed