{"_id":"5fe33e6a53901044a70fdc55","slug":"ba-student-commits-suicide-by-hanging-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, पिता ने कहा- 'नहीं पता था ऐसा करेगी'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीए की छात्रा ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, पिता ने कहा- 'नहीं पता था ऐसा करेगी'
Wed, 23 Dec 2020 06:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर हरपुर बुदहट इलाके के रामपुर में बीए तृतीय की छात्रा रेखा गुप्ता (22) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके बारे में घरवाले भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रेखा के पिता तारकेश्वर गुप्ता साइकिल की दुकान किए हैं। बुधवार की सुबह दस बजे के करीब रेखा बड़े भाई वजिय गुप्ता को खाना दी और फिर वह बैंक चले गए। पिता अपने साइकिल बनाने के दुकान पर चले गए और रेखा घर पर थी।
विज्ञापन
घर की महिलाएं नीचे कमरे में थीं। जब रेखा काफी देर तक छत से नीचे नहीं आई तो परिजन उसके कमरे में गए। जाकर देखा तो वह दुपट्टा से फंदा बनाकर खुदकुशी कर चुकी थी।
विज्ञापन
आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाने के लिए उतारे मगर उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पाकर सीओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण, हरपुर बुदहट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिता ने बताया कि उसने ऐसा क्यों किया किसी को नहीं मालूम। इस संबंध मे थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह का कहना है कि रेखा के भाई विजय गुप्ता ने आत्महत्या की तहरीर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी ।