फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto driver asks for Rs 4500 for corona positive dead body delivery in gorakhpur

शर्मनाक: ऑटो चालक ने शव मॉर्चरी से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने के लिए मांगे 4500 रुपये, पीड़िता ने सीएम योगी से की शिकायत

Mon, 26 Apr 2021 03:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Apr 2021 03:35 PM IST
सार

हुमायुंपुर निवासी सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान बीआरडी में हो गई थी मौत, पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर शिकायत की

विज्ञापन
Auto driver asks for Rs 4500 for corona positive dead body delivery in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद सब्जी विक्रेता के शव को मॉर्चरी से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने के लिए परिजनों से साढ़े चार हजार रुपये मांगने के आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि रकम की मांग मॉर्चरी के पास मौजूद राजू नाम के ऑटो चालक द्वारा की गई। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की गई है।

विज्ञापन


हुमायूंपुर, हड़हवा फाटक निवासी कमलेश सब्जी बेचते थे। पत्नी किरन के अनुसार कमलेश शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर से बीस हजार रुपये लेकर निकले थे। देर रात नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु की जानकारी हुई।
विज्ञापन


चित्र उनके पति कमलेश का था। इस पर कमलेश के भाई भोला बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां बताया गया कि शनिवार शाम कुछ लोग इन्हें गंभीर हालत में यहां भर्ती करा गए थे। शाम पांच बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

परिजनों की जानकारी नहीं होने पर अज्ञात में दर्ज कर शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया था। भोला मॉर्चरी पहुंचे तो वहां उन्हें राजू नाम का ऑटो चालक मिला। आरोप है कि राजू ने कमलेश का शव मॉर्चरी से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने के एवज में साढ़े तीन हजार रुपये और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पॉलिथीन आदि में लपेटने के एक हजार रुपये की मांग की।

 किरन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र लिख कर ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश ने मामले की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में बिना रसीद दिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने सभी रोगी और तीमारदारों से अपील की है कि जहां भी पैसा दें, रसीद अवश्य लें। इस मामले में राजू का पक्ष का नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed