{"_id":"5e14b4c58ebc3e87ff46d885","slug":"attempt-to-theft-in-shop-angry-shopkeepers-traffic-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला इलाके में दुकान में चोरी का प्रयास, नाराज व्यापारियों ने दो घंटे तक लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोला इलाके में दुकान में चोरी का प्रयास, नाराज व्यापारियों ने दो घंटे तक लगाया जाम
Tue, 07 Jan 2020 10:16 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जानीपुर (गोरखपुर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जानीपुर (गोरखपुर)
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने चौराहे पर लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला इलाके के जानीपुर कस्बा निवासी व्यापारी राजन गुप्ता की दुकान में चोरी का प्रयास हुआ तो व्यापारियों का गुस्सा फुट पड़ा। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और उनके पर्दाफाश न होने से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार की सुबह 9.30 बजे चौराहे पर जाम लगा दिया।
कौड़ीराम-गोला मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर गोला ने जल्द पर्दाफाश का आश्वासन दिया। उसके बाद व्यापारी माने और दो घंटे बाद करीब 11.30 बजे जाम हटा।
जानीपुर कस्बे में स्थानीय निवासी राजन गुप्ता की दुकान है। वह सोमवार की रात दुकान बंद कर घर में सोने चले गए। सोमवार को चोर उनकी दुकान का ताला तोड़ रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गए। उसके बाद चोर भाग गए। सुबह होते ही व्यापारियों का गुस्सा बढ़ गया और लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर गोला संतोष कुमार यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ चल रही है। जल्द ही सभी चोरियों का पर्दाफाश किया जाएगा।