फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to sexul assult a minor mother beaten by accused for complaining in kushinagar

यूपी: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत करने गई मां को आरोपी ने पीटा

Sat, 03 Oct 2020 08:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Oct 2020 08:23 PM IST
सार

  • तरयासुजान थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को हुई घटना
  • मामले की हो रही छानबीन, नहीं मिली है तहरीर: एसओ

विज्ञापन
Attempt to sexul assult a minor mother beaten by accused for complaining in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम खेत की तरफ गई नाबालिग के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


रात में इसकी शिकायत लेकर पीड़िता की मां जब आरोपी के घर पहुंची तो उसको भी पीटा गया। तरयासुजान पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिलने की वजह से केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां का कहना है कि शुक्रवार की शाम को उनकी 14 वर्षीया बेटी नित्य क्रिया के लिए खेत की ओर गई थी। उधर मौजूद आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाकर किसी तरह से बेटी ने खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और भागकर घर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां घटना की जानकारी अपनी मां का दी। इसके बाद पीड़िता की मां घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर गई। महिला का आरोप है कि आरोपी के घर पर पहले से कई लोग मौजूद थे। उसे घटना को लेकर चुप रहने की नसीहत दी गई लेकिन जब उसने आरोपी को सजा दिलाने की बात कही तो उसे ही भला-बुरा कहा जाने लगा।


इसी दौरान आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसकी जानकारी डॉयल 112 को देने के बाद उसने अपना इलाज सीएचसी तमकुही में कराया। इस संबंध में तरयासुजान एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिलने पर छानबीन शुरू की गई है। अभी महिला की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। इस कारण केस दर्ज नहीं किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed