फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attack on home for protesting against molestation in Gorakhpur

गोरखपुर: घर के दरवाजे पर बदमाश कर रहे थे बेटी से छेड़खानी, मां ने रोका तो पूरे परिवार को पीटा

Tue, 12 Jan 2021 08:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jan 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Attack on home for protesting against molestation in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर के खोराबार इलाके के एक गांव में 9वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर उसे और परिवार के सदस्यों को पीटे जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को छात्रा की तहरीर के बाद पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 9वीं की छात्रा शिवपुर चौराहे के पास कोचिंग पढ़ने के लिए रोजाना जाती है। आरोप है कि रोजाना ही वहां पर चार युवक खड़े रहते हैं और अश्लील टिप्पणी करते हैं। छात्रा ने दो दिन पहले इसकी जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद मां किशोरी को कोचिंग छोड़ने और ले आने जाने लगीं।
विज्ञापन


सोमवार को मां की मौजूदगी में भी युवकों ने वही हरकत की और विरोध पर उलझ गए। मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तो दोनों घर चली गईं। फिर सोमवार की शाम चारों युवक छात्रा के घर पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बाहर निकलीं और मना की तो मारपीट करने लगे। फिर भाई निकला तो उसे भी पीट दिया। यहां तक की किशोरी के साथ भी मारपीट की गई। किशोरी ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed