फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   animal smugglers woman teacher head blown in Midnight at Gorakhpur

गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: आधी रात पशु तस्करों का तांडव, महिला शिक्षक का सिर फोड़ा

Thu, 03 Feb 2022 01:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Feb 2022 01:16 PM IST
सार

शाहपुर इलाके की घटना, पति पर रॉड और बेटे पर चाकू से हमले की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन
animal smugglers woman teacher head blown in Midnight at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर शहर के शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में सोमवार की रात पशु तस्करों ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए महिला शिक्षक का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव में आए पति और बेटे पर रॉड व चाकू से हमले की कोशिश की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कॉलोनी के बी ब्लॉक निवासी सरदार कुलदीप सिंह के घर के पास रात 2:05 बजे पिकअप सवार तस्कर पशु पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। तेजी से पिकअप मोड़ने के चक्कर में कुलदीप सिंह के घर की दीवार व गेट में दो बार टक्कर लग गई। कमरे में बैठकर कार्य कर रहा कुलदीप सिंह का बड़ा बेटा जसदीप सिंह (22) तेज आवाज सुनकर बाहर निकला।
विज्ञापन


दीवार में पिकअप से टक्कर मारने वाले और गाय को पकड़ रहे तस्करों को टोका तो वे गालियां देने लगे। इस बीच पिस्टल, चाकू और रॉड से लैस तस्करों ने जसदीप सिंह पर हमला कर दिया। संयोग ठीक रहा कि वे बाल-बाल बच गए। उसी वक्त कुलदीप सिंह और पत्नी कोमलदीप कौर अपने छोटे बेटे गुरमल सिंह के साथ गेट पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप पर भी तस्करों ने रॉड से हमला किया, लेकिन बैठ जाने की वजह से वे बच गए। इसी बीच कुछ तस्कर परिवार पर पत्थर फेंकने लगे। एक पत्थर सिर पर लगने से कोमलदीप कौर घायल हो गईं, लेकिन उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए चैनल गेट को अंदर से लॉक कर अपनी और परिवार के सदस्यों की जान बचाई। इसके बाद तस्कर गाय लादकर फरार हो गए। घटना की जानकारी डॉयल 112 पर दी गई।

पुलिस पर मदद न करने का आरोप

इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल कुसम्ही बाजार में शिक्षक कोमलदीप कौर ने कहा कि पीआरवी पुलिस की जिम्मेदारी बनती थी कि वह रात में उन्हें और उनके बेटे को सुरक्षा प्रदान करती। उनके साथ हॉस्पिटल तक जाती और सुरक्षित घर पहुंचाती, लेकिन ऐसा नहीं किया। इस बात का उन्हें अफसोस है। उनका आरोप है कि पुलिस ने रात में मदद नहीं की।

शाहपुर इंस्पेक्टर संजय सिंह ने कहा कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। घटना की जानकारी हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed