फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Alcohol in ambulance caught in During during Police checking

यूपी: बिहार चुनाव को लेकर तस्करों का बड़ा खेल, निजी एंबुलेंस से भेजे जा रहे हैं शराब

Tue, 13 Oct 2020 05:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Oct 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Alcohol in ambulance caught in During during Police checking
निजी एंबुलेंस में पकड़ी गई शराब की तस्करी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए नए तरकीब अपना रहें हैं। बावजूद उनकी चाल कामयाब नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


मझौलीराज चौकी पर मंगलवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान एक निजी एंबुलेंस से सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब गोरखपुर से सीवान पहुंचाने जा रहे थे।
विज्ञापन

 
कोतवाल नवीन कुमार मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर मझौलीराज पुलिस चौकी के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच सलेमपुर के तरफ से आ रही एक निजी एंबुलेंस दिखी। संदिग्ध देख उसे रोका गया। एंबुलेंस की तलाशी में 7 पेटी अंग्रेजी शराब की पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की हो रही है जांच

पुलिस ने शराब को एंबुलेंस समेत कब्जे में लिया। वहीं इसमें शामिल सीवान जिले के थाना मुफलिस के हांदा खुर्द गांव निवासी पंकज कुमार व इसी जिले के महदेवा थाना के ददिया टाउन भड़रिया व्यापार मंडल निवासी संदीप कुमार को हिरासत में ले लिया।

वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी दुर्गादत्त पांडेय, एसएसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, राम बाबू यादव, राम सिंह यादव आदि शामिल रहे। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed