फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   acid attack to own wife and run away at gorakhpur

बेरहमीः पत्नी पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर बेटी भी झुलसी

Sat, 11 Jan 2020 10:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भटहट (गुलरिहा)
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भटहट (गुलरिहा) Published by: विजय जैन Updated Sat, 11 Jan 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
acid attack to own wife and run away at gorakhpur
अस्पताल में दाखिल तेजाब पीड़िता। - फोटो : amarujala
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के डुमरी नंबर एक के तेतरिया टोला में शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने पत्नी नीलम पर तेजाब फेंक दिया। बीचबचाव कर रही बेटी के चेहरे पर भी तेजाब के छींटे पड़ गए। चेहरे और शरीर पर तेजाब से गहरा घाव होने की वजह से नीलम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक नीलम की हालत गंभीर है। पुलिस ने नीलम के पिता की तहरीर पर दामाद के खिलाफ धमकी देने और गंभीर चोट पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात श्रीराम ने झगड़ा किया। उसी दौरान उसने घर में रखा तेजाब अपनी पत्नी नीलम पर फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। बचाव में गई बेटी के चेहरे पर भी कुछ छींटे आई हैं। डुमरी निवासी श्रीराम निषाद की तीन शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी से दो बेटे हैं, जो वर्तमान में बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। दूसरी पत्नी शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल छोड़कर चली गई। श्रीराम की तीसरी शादी पीपीगंज इलाके के मुरारी निषाद की बेटी नीलम के साथ हुई, जिससे बेटी 12 साल की बेटी और एक पुत्र हैं। पिछले कुछ दिनों से श्रीराम का पत्नी नीलम से विवाद चल रहा था। इस वजह से अक्सर ही दोनों में विवाद और मारपीट होती थी। 
विज्ञापन

...
इतनी हो सकती है सजा 
धारा 504, 506: धमकी देना (सजा दो साल)
धारा 326 : अंग को घातक नुकसान पहुंचाना (सजा दस साल)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed