{"_id":"61c5acf4a56f7f5e68628c98","slug":"accused-wanted-in-murder-robbery-arrested-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: हत्या, लूट की घटना में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पच्चीस हजार रुपये का था इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: हत्या, लूट की घटना में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पच्चीस हजार रुपये का था इनाम
Fri, 24 Dec 2021 04:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Dec 2021 04:50 PM IST
सार
अक्तूबर माह में ग्राम लदार थाना पनियरा से बाइक तथा पनियरा खास गांव से 24 अक्तूबर 2021 को बाइक, मेडिकल कॉलेज रोड गोरखपुर के पास से एक बाइक चुराया था। गाड़ियों को चुराकर जंगल में ले जाकर छुपाया जाता है तथा ग्राहक देखकर नेपाल में बेच दिया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में हत्या, लूट सहित तमाम घटना में वांछित आरोपी को पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के बौलिया राजा मोड के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में शुक्रवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम बौलिया राजा मोड़ के पास पहुंची तो आरोपी सलामत अंसारी उर्फ कल्लू निवासी बभनौली थाना पनिवरा जनपद को गिरफ्तार की। उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक 315 बोर जिंदा कारतूस व 2 मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि एक गिरोह है जो वाहन चोगी लूट/ छिनैती आदि कई प्रकारअपराध करता है। गिरोह के सदस्य अयूब अंसारी, इमरान अली, समीर असारी, जहीर निवासी बभनौली थाना पनियरा, सद्दाम बभनौली, आकाश, अजय राजभर निवासी बसडिला थाना पनियरा के हैं।
विज्ञापन
यह सभी मिलकर अक्तूबर माह में ग्राम लदार थाना पनियरा से बाइक तथा पनियरा खास गांव से 24 अक्तूबर 2021 को बाइक, मेडिकल कॉलेज रोड गोरखपुर के पास से एक बाइक चुराया था। गाड़ियों को चुराकर जंगल में ले जाकर छुपाया जाता है तथा ग्राहक देखकर नेपाल में बेच दिया जाता है। गाड़ियों को चुराने के लिए रेकी होती है। बाइक चोरी की कई घटनाओं के बारे में उसने जानकारी दी।
जुलाई 2021 में पोखरभिंडा से भटहट बैलो मार्ग पर स्कूल के पास स्कूल लूटने के दौरान एक व्यक्ति को रॉड से मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस के डर से मैं इधर-उधर छुपकर भागता रहता था कि मुझे मालूम चला कि मेरे गांव का राजेंद्र मेरे साथ धोखा कर रहा है। इसी वजह से मैंने राजेंद्र को बभनौली जंगल में चाकू मार दिया था जिसके लिए मुझे पनियरा पुलिस भी ढूंढ रही थी।