{"_id":"6299ecd02ee2e86d250c77bc","slug":"accused-of-unnatural-molestation-with-wife-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल, छह महीने पहले दर्ज किया था केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
UP Crime: पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल, छह महीने पहले दर्ज किया था केस
Fri, 03 Jun 2022 04:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Jun 2022 04:43 PM IST
सार
महिला का आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पति, देवर, जेठ और ससुर ने संबंध बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर के शाहपुर पुलिस ने पत्नी से दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मशाला पुल के नीचे से आरोपी को पकड़ा गया। वह करीब छह माह से फरार था। इससे पहले पुलिस ने 22 मई 2022 को मामले के एक अन्य आरोपी देवर को जेल भेजा था। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले की एक महिला की शादी शाहपुर इलाके में हुई थी।
विज्ञापन
20 नवंबर 2021 को महिला ने थाने में तहरीर देकर पति, देवर, ससुर, जेठ, जेठानी, सास आदि पर दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक दुष्कर्म और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पति, देवर, जेठ और ससुर ने संबंध बनाया।
विज्ञापन