{"_id":"6160511c8ebc3e33256a1af9","slug":"accused-of-robbing-chain-mobile-phone-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चेन-मोबाइल फोन लूटने का वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: चेन-मोबाइल फोन लूटने का वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी
Fri, 08 Oct 2021 07:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:39 PM IST
सार
आरोपी की पहचान बेलघाट के चौड़िया मसान निवासी प्रेमशंकर के रूप में हुई है। सीओ कैंट श्यामदेव विंद ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपियों के रामगढ़ताल इलाके में आने की सूचना मिली थी। डोमवा ढाले के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते नजर आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में चेन और मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम देने के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, लूट की चेन को बेचने के बाद मिली रकम में से बचा पैसा व तमंचा बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान बेलघाट के चौड़िया मसान निवासी प्रेमशंकर के रूप में हुई है। सीओ कैंट श्यामदेव विंद ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपियों के रामगढ़ताल इलाके में आने की सूचना मिली थी। डोमवा ढाले के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते नजर आए।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही पीछे बैठा युवक कूदकर फरार हो गया। दूसरे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से 6700 रुपये, मोबाइल व तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार कर बताया कि अपने दोस्त के साथ उसने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन