{"_id":"5f787f9a4676492215248aec","slug":"account-is-fraudulent-by-sending-mail-in-name-of-reserve-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व बैंक के नाम से मेल भेज जालसाज कर रहे खाता खाली, ऐसे किया जा रहा है लोगों को अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिजर्व बैंक के नाम से मेल भेज जालसाज कर रहे खाता खाली, ऐसे किया जा रहा है लोगों को अलर्ट
Sat, 03 Oct 2020 07:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:13 PM IST
सार
- - जालसाज लॉटरी जीतने और विदेश से पैसा आने संबंधी भेज रहे हैं फर्जी मेल
- - रिजर्व बैंक ने किया सतर्क, कहा - हम कभी इस तरह के मेल नहीं भेजते हैं
विज्ञापन
RBI
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते क्रेज के साथ ही ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़े हैं। जालसाजों ने भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve bank of india) के नाम से मेल भेजकर जालसाजी का नया तरीका ढूंढा है। लॉटरी जीतने या फिर विदेश से पैसे आने संबंधी फर्जी मेल भेज कर जालसाज खाताधारकों के खाते को साफ कर दे रहे हैं। इस संबंध में आरबीआई ने खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
आरबीआई ऑनलाइन बैंकिंग को लेकर कई बार चेतावनी जारी कर चुका है, लेकिन लोगों को अब और सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक अपने इस अभियान में आम लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड और बैंकिंग से जुड़े सभी लेन-देन को लेकर नए सिरे से जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
इस क्रम में केंद्रीय बैंक ने आरबीआई के नाम से आने वाले कुछ ईमेल से बचने की सलाह दी है। चेतावनी देते हुए कहा है कि आरबीआई के नाम से आने वाले ये ईमेल आपके बैंक अकाउंट में जमा आपकी कमाई को साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे आते हैं ईमेल
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि उसके नाम पर लोगों को कुछ फर्जी ईमेल भेजे जाते हैं। इन ईमेल में कहा जाता है कि आप ईनाम जीत चुके हैं। फिर लाखों रुपये का इनाम हासिल करने के लिए प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के तौर पर पैसे मंगाए जाते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि उसकी तरफ से ऐसे ईमेल और मैसेज कभी भी किसी को नहीं भेजे जाते हैं। उसकी तरफ से लॉटरी जीतने अथवा विदेशों से पैसा आने जैसी कोई जानकारी ईमेल और एसमएस के जरिए नहीं भेजी जाती है।
कैसे पहचानें
रिजर्व बैंक के नाम पर फर्जी ईमेल भेजने वाले 'आरबीआई' और 'रिजर्व बैंक' जैसे नामों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे लोग इन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन अगर आपको धोखाधड़ी के ऐसे मामलों से बचना है तो यह जरूर पता करें कि ईमेल किस एड्रेस से आया है। कुछ भी संदिग्ध लगने पर अपनी तरफ से उस ईमेल पर किसी भी तरह की जानकारी साझा न करें। आरबीआई ने कहा है कि ऐसे ईमेल और एसएमएस का कोई जवाब न दें।
कैसे पहचानें
रिजर्व बैंक के नाम पर फर्जी ईमेल भेजने वाले 'आरबीआई' और 'रिजर्व बैंक' जैसे नामों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे लोग इन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन अगर आपको धोखाधड़ी के ऐसे मामलों से बचना है तो यह जरूर पता करें कि ईमेल किस एड्रेस से आया है। कुछ भी संदिग्ध लगने पर अपनी तरफ से उस ईमेल पर किसी भी तरह की जानकारी साझा न करें। आरबीआई ने कहा है कि ऐसे ईमेल और एसएमएस का कोई जवाब न दें।