फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   50 thousand prize panna yadav killed in bahraich STF encounter

गोरखपुर के 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया ढेर, तीन दर्जन से अधिक मामले थे दर्ज

Fri, 10 Jul 2020 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jul 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
50 thousand prize panna yadav killed in bahraich STF encounter
बदमाश पन्ना यादव। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दुर्दांत अपराधी और 50 हजार का इनामी बदमाश बहराइच जिले के हरदी इलाके में एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त  मुठभेड़ में मारा गया। गोरखपुर जिले के विभिन्न थानों में उसके विरुद्ध हत्या, जानलेवा हमला, दुष्कर्म, लूट आदि के दर्जनों मुकदमे दर्ज थे।

विज्ञापन


गोरखपुर के थाना गुलरिया के ग्राम मंगलपुर निवासी पचास हजार का इनामी बदमाश पन्ना यादव पुत्र सुमई यादव गुरुवार की रात हरदी थाने के ग्राम गलकारा के मजरा अहिरनपुरवा में एसटीएफ व हरदी पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ में चलाई गई गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- दुर्दांत विकास दुबे की मौत के बाद खुशी से झूम उठा घायल सिपाही, कहा- अब जाकर भरा है असली जख्म
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधी पन्ना यादव के विरुद्ध गोरखपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी एवं आजमगढ़ में 3 दर्जन से अधिक केस दर्ज थे। इसने पूर्व में गोरखपुर जेल के जेलर के साथ मारपीट भी किया था। गोरखपुर जेल से भाग भी चुका था।

मुठभेड़ के दौरान उसके पास से देसी राइफल 315 बोर, एक बंदूक देसी 12 बोर, देसी पिस्टल एवं तमंचा भी बरामद किया गया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed