{"_id":"5f07fd1a69cd3c6156537e5d","slug":"50-thousand-prize-panna-yadav-killed-in-bahraich-stf-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया ढेर, तीन दर्जन से अधिक मामले थे दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर के 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया ढेर, तीन दर्जन से अधिक मामले थे दर्ज
Fri, 10 Jul 2020 01:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
बदमाश पन्ना यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दुर्दांत अपराधी और 50 हजार का इनामी बदमाश बहराइच जिले के हरदी इलाके में एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में मारा गया। गोरखपुर जिले के विभिन्न थानों में उसके विरुद्ध हत्या, जानलेवा हमला, दुष्कर्म, लूट आदि के दर्जनों मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
गोरखपुर के थाना गुलरिया के ग्राम मंगलपुर निवासी पचास हजार का इनामी बदमाश पन्ना यादव पुत्र सुमई यादव गुरुवार की रात हरदी थाने के ग्राम गलकारा के मजरा अहिरनपुरवा में एसटीएफ व हरदी पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ में चलाई गई गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- दुर्दांत विकास दुबे की मौत के बाद खुशी से झूम उठा घायल सिपाही, कहा- अब जाकर भरा है असली जख्म
विज्ञापन
अपराधी पन्ना यादव के विरुद्ध गोरखपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी एवं आजमगढ़ में 3 दर्जन से अधिक केस दर्ज थे। इसने पूर्व में गोरखपुर जेल के जेलर के साथ मारपीट भी किया था। गोरखपुर जेल से भाग भी चुका था।
मुठभेड़ के दौरान उसके पास से देसी राइफल 315 बोर, एक बंदूक देसी 12 बोर, देसी पिस्टल एवं तमंचा भी बरामद किया गया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।