फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1.90 lakh stolen from retired policeman scooty trunk

गोरखपुर: रिटायर्ड पुलिसकर्मी की स्कूटी की डिक्की से 1.90 लाख चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Wed, 07 Jul 2021 09:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 09:25 PM IST
सार

सीसीटीवी में कैद हुई एक चोर की तस्वीर, जांच में जुटी कैंट पुलिस

विज्ञापन
1.90 lakh stolen from retired policeman scooty trunk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बुधवार को रिटायर्ड पुलिसकर्मी की स्कूटी की डिकी से चोरों ने 1.90 लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिसकर्मी स्कूटी की टूटी डिकी में रुपये रखकर बैंक चले गए थे। इस बीच घात लगाए चोरों ने रुपये निकल लिए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, डिकी से रुपये निकालते हुए बाइक से आये एक बदमाश की तस्वीर एक बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जंगल सिकरी के रहने वाले सरदार प्रसाद पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित भारतीय स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकाले। इसके बाद वह पास में ही इंडियन ओवरसीज बैंक में 10 हजार रुपये जमा करने चले गए। शेष 1.90 लाख रुपये उन्होंने डिकी में ही छोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये निकालते और डिकी में रखते हुए किसी उच्चके ने रेकी कर ली और उनके बैंक में जाते ही बदमाशों ने रुपये निकाल लिए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक बदमाश रुपये निकलते हुए साफ दिख गया।


पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी इंजीनियरिंग कॉलेज पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि स्कूटी की डिकी पहले से भी टूटी थी। बदमाश रुपये निकालते कैमरे में कैद हो गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed