{"_id":"64caa9e47e97b0b2c50e7634","slug":"crime-in-women-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-260053-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवविवाहिता की मौत में दहेज हत्या का केस दर्ज, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवविवाहिता की मौत में दहेज हत्या का केस दर्ज, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज इलाके के बलुआ उर्फ बलुसड़ में 31 जुलाई को नवविवाहिता साधना की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने नवविवाहिता के पति व सास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज इलाके के भटियारी गांव निवासी आकाश प्रजापति उर्फ शिव प्रकाश ने तहरीर देकर कहा है कि बहन साधना (22) की शादी सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बलुआ उर्फ बलुसड़ निवासी गौरी शंकर पुत्र फेंकू के साथ 15 मई 2023 को हुई थी। माता-पिता ने सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद बहन के ससुराल वालों को जानकारी हुई कि उसके पिता की जमीन सिक्स लेन में गई है और अच्छा मुआवजा मिला है। तभी से गौरी शंकर, उसके माता-पिता और भाई-बहन मेरी बहन को प्रताड़ित करते हुए दो लाख रुपये और दहेज मांगने लगे। बहन ने यह बातें फोन पर बताई थी।
पिता चंद्रिका ने बहन के ससुराल वालों को काफी समझाया और दहेज देने में असमर्थता जताई। इसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया। इसी बात की चिंता करते हुए पिता की 31 जुलाई 2023 को मौत हो गई। आकाश ने आरोप लगाया कि उसी रात साधना की गला दबाकर उसके ससुराल वालों ने मार डाला। पिता की मौत की सूचना देने के लिए बहन के पति के पास फोन किया, लेकिन उन्होंने साधना की मौत की जानकारी नहीं दी। दोबारा फोन करने पर मौत की जानकारी हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिकरीगंज मनीष कुमार यादव का कहना है कि विवाहिता के पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।