फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances accused of murder

Gorakhpur News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Aug 2023 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 02 Aug 2023 10:56 AM IST
सार

भटियारी गांव में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत हो गई। भाई ने बहन के पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances accused of murder
सिकरीगंज, मृतक नवविवाहिता साधना की फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर जिले में सिकरीगंज क्षेत्र के भटियारी गांव में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत हो गई। भाई ने बहन के पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज क्षेत्र के भटियारी गांव निवासी आकाश प्रजापति उर्फ शिव प्रकाश ने सिकरीगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बहन साधना (22) की शादी सिकरीगंज क्षेत्र के बलुआ उर्फ बलुसड़ निवासी गौरी शंकर पुत्र फेकू के साथ 15 मई 2023 को हुई थी। माता-पिता ने सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सुरेंद्र हत्याकांड: चौरीचौरा में जिंदा जलाया था विकलांग को, शक की सुई परिवार पर
विज्ञापन
विज्ञापन
 

कुछ दिनों बाद बहन के ससुराल वालों को जानकारी हुई कि उसके पिता की जमीन सिक्स लेन में चली गई है और अच्छा मुआवजा मिला है, तभी से गौरी शंकर, उसके माता-पिता और भाई-बहन उनकी बहन को प्रताड़ित करते हुए दो लाख रुपये दहेज में लाने का दबाव बनाने लगे थे। भाई का कहना है कि बहन ने यह बातें फोन पर बताई थीं। पिता चंद्रिका ने बहन के ससुराल वालों के घर जाकर समझाया और दहेज देने में असमर्थता जताई, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

इसे भी पढ़ें: गंजेपन से परेशान हैं तो गोरखपुर एम्स जाइए, बाल लगवाइए
 

आरोप है कि इसकी चिंता करते हुए पिता की 31 जुलाई 2023 को मृत्यु हो गई। आकाश का आरोप है कि उसी रात साधना को उसके ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर गला दबाकर मार डाला। पिता की मृत्यु की सूचना देने के लिए बहन के पति के पास फोन किया, लेकिन साधना की मृत्यु की जानकारी नहीं दी गई। दोबारा फोन करने पर मृत्यु की जानकारी हुई। इस संबंध में सिकरीगंज के थानाध्यक्ष मनीष कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed